रायपुर (छत्तीसगढ़) में बूथ स्तरीय बीजेपी कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने शुक्रवार को कहा, "छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने राज्य में कई विकास परियोजनाओं को रोक दिया है।" उन्होंने कहा, "राज्य सरकार समाज का विकास नहीं चाहती...वे कांग्रेस का एटीएम बनना चाहते हैं और...गरीबों को लूटकर कांग्रेस का खज़ाना भरना चाहते हैं।"