कांग्रेस की नीतियों ने पंजाब के उद्योग नष्ट किए और रोज़गार प्रभावित किए: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले जालंधर में कहा कि कांग्रेस की नीतियों ने पंजाब के उद्योग नष्ट किए और रोज़गार प्रभावित किए। उन्होंने कहा कि राज्य में डबल इंजन वाली बीजेपी सरकार सड़कों का निर्माण कर इंफ्रास्ट्रक्चर को दोगुनी गति से आगे बढ़ाएगी। बकौल मोदी, "बीजेपी सुनिश्चित करेगी कि...पंजाब के व्यापारी...बिना किसी...परेशानी के...व्यापार करें।"