कांग्रेस की पीएम पद में दिलचस्पी नहीं, हमारा मकसद लोकतंत्र और संविधान की रक्षा है: खरगे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बेंगलुरु में आयोजित विपक्षी पार्टियों की बैठक में कहा है कि कांग्रेस की प्रधानमंत्री पद में कोई दिलचस्पी नहीं है। बकौल खरगे, कांग्रेस के लिए बैठक का मकसद सत्ता हासिल करना नहीं बल्कि संविधान, लोकतंत्र, सामाजिक न्याय और धर्मनिरपेक्षता की रक्षा करना है। गौरतलब है, करीब 26 राजनीतिक दल बैठक में हिस्सा ले रहे हैं।