पंजाब विधानसभा चुनाव के रुझानों में 'आप' को बहुमत मिलने के बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा है, "आज भी बीजेपी और कांग्रेस ही ऐसे राजनीतिक दल हैं जो...अधिकांश क्षेत्रों में मौजूद हैं।" उन्होंने कहा, "कांग्रेस की विचारधारा में लोगों की दिलचस्पी कम हो रही है।" बकौल खट्टर, "कांग्रेस की मौजूदगी अभी भी 'आप' से ज़्यादा है।"