दिल्ली के मुख्यमंत्री और 'आप' संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को अमृतसर (पंजाब) में कहा, "कांग्रेस के बहुत सारे लोग हमारे संपर्क में हैं लेकिन हम उनका कचरा लेना नहीं चाहते हैं।" केजरीवाल ने कहा, "हमारे तो 2 ही गए हैं लेकिन...उनके 25 विधायक और 2-3 सांसद हमारे संपर्क में हैं। यह गंदी राजनीति है, हम इसमें नहीं पड़ते।"