कांग्रेस के कैंपेन में बिना सहमति मेरी फोटो का हुआ इस्तेमाल, करूंगा कानूनी कार्रवाई: अखिल

ऐक्टर अखिल अय्यर ने कर्नाटक में बीजेपी सरकार के खिलाफ कांग्रेस के कैंपेन में उनकी तस्वीर इस्तेमाल करने को लेकर कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है। अखिल ने ट्विटर पर पोस्टर की तस्वीरें शेयर कर लिखा है, "मैं यह देखकर स्‍तब्‍ध हूं कि...मेरे चेहरे का गैरकानूनी रूप से इस्तेमाल किया जा रहा है...वो भी मेरी सहमति के बिना।"