कांग्रेस के बिना कोई तीसरा मोर्चा बीजेपी का मुकाबला नहीं कर सकता: महबूबा मुफ्ती

पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने मंगलवार को कहा कि कांग्रेस के बिना कोई राजनीतिक गठबंधन या तीसरा मोर्चा बीजेपी का मुकाबला नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पिछले 70-वर्षों में राष्ट्र निर्माण करने में एक अहम भूमिका निभाई है और देश में कांग्रेस का कोई विकल्प नहीं है। बकौल महबूबा, ‘‘विपक्षी दलों को...बीजेपी के खिलाफ...एकजुट होने की...ज़रूरत है।"