कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और केरल के पूर्व सीएम ओमान चांडी का 79 वर्ष की उम्र में हुआ निधन

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ओमान चांडी का मंगलवार तड़के 79 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनका बेंगलुरु के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। केरल कांग्रेस ने ट्वीट किया, "अपने सबसे प्रिय नेता को खोने का हमें बेहद दुख है...चांडी सर सभी वर्गों के लोगों के चहेते थे।"