चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने शनिवार को दिल्ली में राहुल गांधी, सोनिया गांधी समेत कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस दौरान किशोर से कांग्रेस में शामिल होने के लिए कहा गया। कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने बताया कि किशोर ने 2024 में होने वाले चुनाव को लेकर पार्टी अध्यक्षा सोनिया गांधी को प्रेज़ेंटेशन दी।