कांग्रेस के स्थापना दिवस पर सोनिया द्वारा ध्वजारोहण के दौरान नीचे गिरा पार्टी का झंडा
कांग्रेस के 137वें स्थापना दिवस पर पार्टी अध्यक्षा सोनिया गांधी द्वारा ध्वजारोहण के दौरान पार्टी का झंडा नीचे गिर गया जिसका वीडियो सामने आया है। वीडियो में रस्सी खींचने पर झंडा सोनिया गांधी के हाथों में गिरता हुआ दिख रहा है। इसके बाद दो कार्यकर्ताओं ने कुछ देर झंडा पकड़कर प्रदर्शित किया और कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया।