कांग्रेस को अपनी चिंता करनी चाहिए: राहुल के 'यूपी चुनाव में गठबंधन' वाले बयान पर मायावती

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के 'उत्तर प्रदेश चुनाव में गठबंधन करने और मुख्यमंत्री कैंडिडेट बनने के ऑफर' वाले बयान पर बसपा प्रमुख मायावती ने कहा है कि कांग्रेस को पहले अपने बारे में चिंता करने की ज़रूरत है। उन्होंने कहा, "इस तरह...की टिप्पणी करने से पहले कांग्रेस...को 100 बार सोचना चाहिए...वे बीजेपी के खिलाफ जीत हासिल...करने में असमर्थ रहे हैं।"