टीएमसी प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को कहा कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस और सपा मिलकर चुनाव लड़ते तो बीजेपी के वोटों के बंटवारे को रोक जा सकता था। उन्होंने कहा, "हमने अनुरोध किया था लेकिन उन्होंने (कांग्रेस) नहीं सुना।" बकौल ममता, "मैं चाहती हूं...बीजेपी हारे, समाजवादी पार्टी जीते..यूपी को आगे दिशा दिखाने के लिए।"