कांग्रेस को किसी प्रतिद्वंदी की ज़रूरत नहीं, राहुल गांधी उनका काम करते हैं: शिवराज
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को हरिद्वार (उत्तराखंड) में कहा कि कांग्रेस को किसी प्रतिद्वंदी की ज़रूरत नहीं है क्योंकि प्रतिद्वंदी का काम राहुल गांधी करते हैं। उन्होंने कहा कि उनकी जनसभाएं मनोरंजन का ज़रिया होती हैं। बकौल चौहान, "उनका (राहुल) कहना है कि वह नहीं डरते...आपको कौन डरा रहा है?...उनमें जवाब सुनने की...हिम्मत नहीं है।"