कांग्रेस को समझना चाहिए कि उनके नेता देश के राजा नहीं हैं: टीएमसी नेता महुआ मोइत्रा
तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की नेता और लोकसभा सांसद महुआ मोइत्रा ने गुरुवार को कहा कि कांग्रेस पार्टी को यह समझना चाहिए कि उनके नेता देश के राजा नहीं हैं। उन्होंने कहा कि गोवा में अगर कांग्रेस ने अपना काम ठीक से किया होता तो बीजेपी को हराने के लिए टीएमसी को इस तटीय राज्य में आने की ज़रूरत नहीं पड़ती।