inshorts

कांग्रेस को स्थाई अध्यक्ष चाहिए, संगठनात्मक ढांचे में ऊर्जा भरने की ज़रूरत: शशि थरूर

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा है कि पार्टी को एक स्थाई अध्यक्ष की ज़रूरत है ताकि कांग्रेस के संगठनात्मक ढांचे में और ऊर्जा भरी जा सके। बकौल थरूर, "सोनिया गांधी ने हमारा बेहतरीन नेतृत्व किया लेकिन वह खुद कई वर्षों से पद छोड़ना चाह रही हैं।" उन्होंने कहा, "हमने राहुल गांधी में एक नेतृत्व को उभरते देखा था।"