कांग्रेस क्षेत्रीय पार्टी बनने की ओर बढ़ रही है: पूर्व पार्टी नेता अश्विनी कुमार

पिछले महीने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देने वाले अश्विनी कुमार ने 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव के रुझानों में कांग्रेस की स्थिति को लेकर कहा है कि कांग्रेस क्षेत्रीय पार्टी बनने की ओर बढ़ रही है। उन्होंने कहा, "कांग्रेस की दुर्दशा से खुश नहीं हूं...लेकिन भविष्य में इसकी राजनीतिक प्रासंगिकता नगण्य रहेगी। कांग्रेस का योगदान नगण्य होने जा रहा है।"