कांग्रेस खुलकर कर्नाटक को भारत से अलग करने की वकालत कर रही है: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कर्नाटक में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "कांग्रेस के शाही परिवार ने कहा है कि वो कर्नाटक की संप्रभुता की रक्षा करना चाहते हैं। इसका मतलब है कि वह कर्नाटक को भारत से अलग मानती है।" उन्होंने कहा कि कांग्रेस खुलकर कर्नाटक को भारत से अलग करने की वकालत कर रही है।