कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा है कि गुरुवार शाम तक औपचारिक रूप से लोकसभा चुनाव 2024 के लिए उत्तर प्रदेश की अमेठी और रायबरेली सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार की घोषणा की जाएगी। रमेश ने कहा, "हम (कांग्रेस) चाहते हैं कि अमेठी से (कांग्रेस नेता) राहुल गांधी और रायबरेली से प्रियंका गांधी वाड्रा चुनाव लड़ें...लेकिन यह उनका निर्णय है।"