कांग्रेस छोड़ने के एक दिन बाद पंजाब के पूर्व मंत्री जोगिंदर मान 'आप' में हुए शामिल

पंजाब के पूर्व मंत्री जोगिंदर सिंह मान कांग्रेस से इस्तीफा देने के एक दिन बाद शनिवार को आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए। 'आप' के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पार्टी में उनका स्वागत किया। 'आप' के पंजाब सह-प्रभारी राघव चड्ढा ने कहा, "मान के शामिल होने से राज्य में पार्टी को...काफी बढ़ावा मिलेगा।"