कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुईं एशियन गेम्स की पदक विजेता रहीं पद्मिनी थॉमस
केरल राज्य खेल परिषद की पूर्व अध्यक्ष पद्मिनी थॉमस, कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गई हैं। पद्मिनी ने कहा कि वह भावनात्मक और मानसिक रूप से परेशान होने के चलते बीजेपी में शामिल हुई हैं। उन्होंने कहा, "मैं पद के लिए बीजेपी में नहीं आई।" पद्मिनी ने एशियन गेम्स (1982) में दौड़ में रजत व कांस्य पदक जीते थे।