कांग्रेस डूबता जहाज़ है, दुर्भाग्य है कि वह अपना अध्यक्ष नहीं चुन पा रही: नरोत्तम मिश्रा

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर जारी खींच-तान पर कहा है, "कांग्रेस विचित्र दुविधा में फंसी हुई है। दुर्भाग्य की बात है कि इतने वर्षों से एक राष्ट्रीय पार्टी अपना अध्यक्ष नहीं चुन पा रही है।" उन्होंने आगे कहा, "कांग्रेस एक डूबता जहाज़ है और इसका डूबना तय है।"