कांग्रेस ने अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर जारी की अधिसूचना, 24 सितंबर से शुरू होगा नामांकन

कांग्रेस ने पार्टी के अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर गुरुवार को अधिसूचना जारी कर दी। पार्टी के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण प्रमुख मधुसूदन मिस्त्री द्वारा जारी अधिसूचना के तहत इच्छुक उम्मीदवार 24-30 सितंबर तक नामांकन दाखिल कर सकते हैं व 8 अक्टूबर तक नामांकन वापस लिया जा सकता है। 17 अक्टूबर को मतदान व 19 अक्टूबर को परिणाम घोषित होंगे।