कर्नाटक में एक चुनावी सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है, "कांग्रेस ने अपनी वॉरंटी खो दी है और उसकी गारंटी भी झूठी है।" उन्होंने कहा, "कांग्रेस का इतिहास आतंक और आतंकवादियों के तुष्टिकरण का है। दिल्ली में हुए बाटला हाउस एनकाउंटर में आतंकियों के मरने पर कांग्रेस की सबसे बड़ी नेता की आंखों में आंसू आ गए थे।"