inshorts

कांग्रेस ने कर्नाटक में जारी घोषणा-पत्र में बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने का किया वादा

कांग्रेस ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव-2023 को लेकर अपना घोषणा-पत्र जारी किया है जिसमें उन्होंने बजरंग दल की तुलना पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) से करते हुए उस पर प्रतिबंध लगाने का वादा किया है। कांग्रेस ने कहा कि हम जाति या धर्म के आधार पर समुदायों के बीच नफरत फैलाने वाले व्यक्तियों/संगठनों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।