कांग्रेस ने कर्नाटक में विधानसभा चुनाव को लेकर 'क्राईपीएमपेसीएम' कैंपेन किया लॉन्च
कर्नाटक कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव 2023 के मद्देनज़र सोमवार को एक और चुनावी कैंपेन 'क्राईपीएमपेसीएम' लॉन्च किया। कर्नाटक प्रदेश यूथ कांग्रेस कमेटी ने ट्वीट किया, "इन दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण मुझे मेरी फेसबुक फीड की याद दिलाते हैं जो शिकायतों से भरी होती है और उसमें कोई महत्वपूर्ण बात नहीं होती।" कर्नाटक में 10 मई को मतदान होंगे।