कांग्रेस ने देश की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाया, पीएम मोदी 5वें नंबर पर लाए: अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को गुजरात में कांग्रेस को देश की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाने का ज़िम्मेदार बताया। उन्होंने कहा, "भारत दुनिया की 11वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था थी...जिसे कांग्रेस 12वें स्थान पर ले आई थी।" शाह ने आगे कहा, "नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनने के बाद भारत की अर्थव्यवस्था को दुनिया में 5वें स्थान पर ले आए।"