कांग्रेस ने आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए 86 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी चमकौर साहिब विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे जबकि पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू अमृतसर पूर्व से चुनाव लड़ेंगे। उप-मुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा डेरा बाबा नानक से जबकि अभिनेता सोनू सूद की बहन मालविका मोगा से चुनाव लड़ेंगी।