कांग्रेस ने पुरी से जय नारायण पटनायक को बनाया उम्मीदवार, सुचारिता मोहंती ने लौटाया था टिकट

ओडिशा की पुरी लोकसभा सीट से कांग्रेस ने जय नारायण पटनायक को अपना उम्मीदवार बनाया है। इससे पहले इस सीट से पार्टी की उम्मीदवार सुचारिता मोहंती ने यह कहते हुए टिकट लौटा दिया था कि पार्टी फंडिंग के बिना पुरी में अभियान चलाना संभव नहीं होगा। वहीं, इस सीट से बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा चुनाव मैदान में हैं।