कांग्रेस ने बेंगलुरु में लगाए सीएम की तस्वीर वाले 'पेसीएम' पोस्टर; लिखा- 40% यहां स्वीकार्य है

कांग्रेस ने कर्नाटक सरकार पर सार्वजनिक ठेके देने और सरकारी पदों पर भर्ती करने में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बेंगलुरु के कुछ हिस्सों में मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई की तस्वीर वाले ऐसे पोस्टर लगाए हैं जिन पर पेटीएम से मिलता-जुलता 'पेसीएम' लिखा है। पोस्टर पर क्यूआर कोड के साथ लिखा है, "40% यहां स्वीकार्य है।"