कांग्रेस ने यूपी के सीएम को ‘युवाओं के सपनों को रौंदने वाला’ बुल्डोज़रनाथ बताया

कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को रविवार को 'बुल्डोज़रनाथ' करार देते हुए उन पर युवाओं के ‘सपनों को रौंदने’ का आरोप लगाया। लखनऊ में कांग्रेस को उसके 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' अभियान के तहत मैराथन दौड़ कराने की अनुमति नहीं मिलने पर पार्टी ने यह बयान दिया। पार्टी ने रविवार को झांसी में दौड़ आयोजित की।