कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार को 33 और उम्मीदवार घोषित किए जिनमें 15 महिलाएं शामिल हैं। पार्टी ने गोरखपुर शहर विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अपनी स्थानीय नेता चेतना पांडेय को उम्मीदवार बनाया है। वहीं, कांग्रेस ने वाराणसी कैंट से राजेश मिश्रा और वाराणसी दक्षिण से मुदिता कपूर को टिकट दिया है।