कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए जारी की 56 उम्मीदवारों की तीसरी सूची
कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए 56 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की है। कांग्रेस ने बहरामपुर (पश्चिम बंगाल) से अधीर रंजन चौधरी, गांधीनगर (गुजरात) से सोनल पटेल, जामनगर (गुजरात) से जेपी मारविया, सूरत (गुजरात) से नीलेश कुम्बानी, अमरावती (महाराष्ट्र) से बलवंत बसवंत वानखेड़े और पुणे (महाराष्ट्र) से रविंद्र हेमराज धंगेकर को उम्मीदवार बनाया है।