कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए जारी की उम्मीदवारों की पांचवीं सूची
कांग्रेस ने रविवार को लोकसभा चुनाव-2024 के लिए अपने उम्मीदवारों की पांचवीं सूची जारी कर दी जिसमें 3 उम्मीदवारों के नाम हैं। कांग्रेस ने महाराष्ट्र की चंद्रपूर लोकसभा सीट से प्रतिभा सुरेश धानोरकर को उम्मीदवार बनाया है। वहीं, कांग्रेस ने जयपुर (राजस्थान) से सुनील शर्मा की जगह प्रताप सिंह खाचरियावास और दौसा से मुरारी लाल मीणा को टिकट दिया है।