कांग्रेस ने शेयर किया ओडिशा के राज्य संगीत पर बैठे पीएम मोदी का वीडियो, अपमान का लगाया आरोप

केरल कांग्रेस ने ओडिशा के नए मुख्यमंत्री मोहन माझी के शपथग्रहण समारोह का एक वीडियो X पर शेयर कर लिखा है, "ज़िले का नाम पता ना होना ठीक है...लेकिन क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कभी ओडिशा का राज्य संगीत नहीं सुना?" कांग्रेस ने कहा, "पीएम बैठ गए...जबकि उनसे राज्य संगीत के सम्मान में खड़े होने की उम्मीद की जाती है।"