कांग्रेस ने सुनील शर्मा से वापस लिया जयपुर लोकसभा सीट का टिकट, खाचरियावास को बनाया उम्मीदवार
कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए जयपुर (राजस्थान) से सुनील शर्मा को उम्मीदवार बनाए जाने को लेकर आलोचना होने के बाद उनका टिकट वापस ले लिया है। कांग्रेस ने जयपुर से अब प्रताप सिंह खाचरियावास को उम्मीदवार बनाया है। दरअसल, शर्मा पर कांग्रेस की आलोचना करने को लेकर मशहूर 'द जयपुर डायलॉग्स' से जुड़े होने का आरोप लगा था।