कांग्रेस नेता कीर्ति आज़ाद और अशोक तंवर मंगलवार को दिल्ली में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की मौजूदगी में टीएमसी में शामिल हुए। बकौल आज़ाद, ''मुझे यह कहते हुए खुशी है कि ममता बनर्जी के नेतृत्व में मैं देश के विकास के लिए काम करूंगा...आज देश में उनके जैसे व्यक्तित्व की ज़रूरत है...जो देश को सही दिशा दे सके।''