कांग्रेस नेता राहुल, प्रियंका व 3 अन्य को यूपी सरकार ने दी लखीमपुर खीरी जाने की अनुमति

उत्तर प्रदेश के गृह विभाग के अनुसार, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा समेत 5 लोगों को लखीमपुर खीरी जाने की अनुमति दी गई है। एक दिन पहले राज्य सरकार ने कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल को लखीमपुर खीरी जाने की अनुमति देने से मना किया था जहां 3 अक्टूबर को हिंसा में 4 किसानों समेत 9 लोगों की मौत हुई थी।