inshorts

गोवा कांग्रेस के नेता लुईज़िन्हो फलेरो ने विधायक पद से दिया इस्तीफा

गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री व वरिष्ठ कांग्रेस नेता लुईज़िन्हो फलेरो ने विधायक पद से सोमवार को इस्तीफा दे दिया। गौरतलब है कि लुईज़िन्हो के टीएमसी में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे हैं। उन्होंने टीएमसी प्रमुख व पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सराहना करते हुए कहा है कि गोवा को उनके जैसे योद्धाओं की ज़रूरत है।