राजस्थान के पूर्व उप-मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने गुरुवार को ट्वीट किया, "पहले राहुल गांधी और अब कांग्रेस पार्टी, के.सी. वेणुगोपाल, रणदीप सुरजेवाला, अजय माकन और सुष्मिता देव...का ट्विटर अकाउंट लॉक करना लोकतंत्र व अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला है।" पायलट ने लिखा, "इन हथकंडों के बाद भी हम न्याय और जनहित की आवाज़ उठाना बंद नहीं करेंगे।"