दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को पटियाला (पंजाब) में कहा कि कांग्रेस और उसके नेता पंजाब को बर्बाद कर देंगे। उन्होंने कहा, "मैंने इतनी कमज़ोर सरकार कभी नहीं देखी...पंजाब के हालात फिर खराब हो रहे हैं। उन्हें (कांग्रेस) जनता की परवाह नहीं...वे आपस में लड़ते रहते हैं। केवल ‘आम आदमी’ ही इस राज्य को बचा सकता है।"