कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद सोनिया गांधी को लिखे गए 5 पेज के पत्र में गुलाम नबी आज़ाद ने कहा कि पार्टी 'पूरी तरह से तबाह हो गई है।' आज़ाद ने आगे लिखा, "दुर्भाग्य से...अब 'प्रॉक्सी' को पार्टी का नेतृत्व संभालने के लिए तैयार किया जा रहा है। ऐसा शख्स कठपुतली की तरह ही होगा।"