हस्तिनापुर (उत्तर प्रदेश) से कांग्रेस प्रत्याशी अर्चना गौतम ने सोशल मीडिया पर अपनी बिकिनी फोटोज़ वायरल होने के बाद कहा है, "मैंने मिस बिकिनी 2018 में भारत का प्रतिनिधित्व किया...मैं मिस उत्तर प्रदेश 2014 और मिस कॉस्मो वर्ल्ड 2018 थी।" उन्होंने कहा, "मैं लोगों से अनुरोध करती हूं...मीडिया इंडस्ट्री में मेरे प्रोफेशन को मेरे राजनीतिक करियर के साथ न मिलाएं।"