कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने कहा है, "हमारी पार्टी में इस वक्त कोई अध्यक्ष नहीं है...इसलिए...हमें नहीं पता कि कौन फैसले लेता है...हम जानते भी हैं...और नहीं भी जानते हैं।" यह बयान नवजोत सिंह सिद्धू के पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद आया है। इससे पहले अमरिंदर सिंह ने पंजाब के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।