कांग्रेस में कोई राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं बनना चाहता, सीएम बनना चाहते हैं: सतीश पूनिया

राजस्थान बीजेपी के अध्यक्ष सतीश पूनिया ने सोमवार को कहा कि कांग्रेस की हालत इतनी खराब हो गई है कि उसका कोई नेता पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं बनना चाहता है। उन्होंने आगे कहा, "कांग्रेस के नेता मुख्यमंत्री या राज्य में नेता बने रहना पसंद करते हैं।" बकौल पूनिया, राजस्थान में कुर्सी का ड्रामा 2018 में शुरू हुआ था।