सीपीआई के बिहार राज्य सचिव रामनरेश पांडेय ने मंगलवार को बताया कि कन्हैया कुमार ने पटना स्थित सीपीआई दफ्तर में खुद के द्वारा लगवाए गए एसी को निकलवा लिया है। बतौर रिपोर्ट्स, कन्हैया मंगलवार को कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। वहीं, पांडेय ने कहा, "उम्मीद करता हूं कि कन्हैया कांग्रेस में शामिल नहीं होंगे क्योंकि उनकी मानसिकता कम्युनिस्ट है।"