कांग्रेस में शामिल होते ही मेरी सुरक्षा हटाई गई, बीजेपी व जेडीयू को भारी पड़ेगा: पप्पू यादव
बिहार से पूर्व सांसद पप्पू यादव ने दावा किया है कि कांग्रेस में शामिल होने के बाद उनकी 'वाई' श्रेणी की सुरक्षा हटा ली गई है। उन्होंने कहा, "मुझे अपनी चिंता नहीं है, पूर्णिया और देश में पूर्ण परिवर्तन के लिए सब कुछ न्योछावर है।" पप्पू यादव ने कहा, "मेरी सुरक्षा से खिलवाड़, बीजेपी और जेडीयू को बहुत भारी पड़ेगा।"