अमरोहा (उत्तर प्रदेश) में चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए कांग्रेस प्रत्याशी सलीम खान ने कहा कि कांग्रेस में संवादहीनता की स्थिति है। बकौल खान, यह स्थिति दूसरी पंक्ति के नेतृत्व ने बनाई जो कार्यकर्ताओं को राष्ट्रीय नेतृत्व से नहीं मिलने देना चाहते। बकौल खान, वह राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से मिलना चाहते थे लेकिन नहीं मिल सके।