कांग्रेस में हम किराएदार नहीं हिस्सेदार हैं: गुलाम नबी के इस्तीफे के बाद मनीष तिवारी
कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने गुलाम नबी आज़ाद के पार्टी छोड़ने पर कहा है, "संस्था में हम किराएदार नहीं हिस्सेदार हैं...धक्के मारकर निकालने की कोशिश करेंगे...तो देखा जाएगा।" उन्होंने कहा, "जो कल तक...मंत्रियों के चपरासी थे...वो कांग्रेस के बारे में ज्ञान देते हैं...कांग्रेस की बगिया को कई लोगों-परिवारों ने...अपने खून से सींचा है...किसी को कुछ भी खैरात में नहीं मिला।"