inshorts

कांग्रेस वेंटिलेटर पर है लेकिन नेताओं का अहंकार एक्सलरेटर पर है: आज़ाद के इस्तीफे पर नकवी

बीजेपी नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने गुलाम नबी आज़ाद के कांग्रेस से इस्तीफा देने पर कहा है, "आज पार्टी वेंटिलेटर पर है...लेकिन उनके नेताओं का अहंकार एक्सलरेटर पर है।" उन्होंने आगे कहा, "इसका नतीजा है...कि पार्टी के जो विश्वसनीय नेता हैं...उनका एक-एक कर पलायन प्रोग्राम चल...रहा है।" नकवी ने कहा, "हम चाहते हैं...विपक्ष को एक सकारात्मक...और रचनात्मक भूमिका में...होना चाहिए।"