कांग्रेस शासित छत्तीसगढ़ के मंदिर पहुंचे आरएसएस प्रमुख; सीएम बघेल बोले- हमने बुलाया था

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत ने मंगलवार को कांग्रेस शासित छत्तीसगढ़ के चंदखुरी में माता कौशल्या मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इस बीच राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि मंदिर दर्शन के लिए भागवत को उन्होंने बुलाया था। उन्होंने ट्वीट किया, "मुझे विश्वास है कि वहां पहुंचकर उन्हें (भागवत) शांति की अनुभूति हुई होगी।"